फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: हाईवे पर पलटा टमाटर से भरा ट्रक, बीच सड़क पर हुई टमाटर की लूट, बोरी-थैले और पन्नी में भरकर भागे लोग

Fri, 19 Jul 2024 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के बांदरी थाना क्षेत्र के रजौआ गांव के पास एनएच 44 पर  अजब-गजब नजारा देखने को मिला। जहां टमाटर से भरे ट्रक के पलट जाने के महज कुछ ही देर बाद लोगों द्वारा क्विंटलों की मात्रा में टमाटर लूट ले गए।
विज्ञापन
सागर में टमाटर लूटते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का सीजन शुरू होने के बाद इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे लोगों के किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। लेकिन सागर में नेशनल हाईवे 44 पर टमाटर से भरा एक ट्रक पलट गया और जैसे ही लोगों को इसकी खबर लगी. तो लोगो ने मौके का फायदा उठाया। वे दौड़े-दौड़े टमाटर लूटने के लिए पहुंच गए। कोई बोरी में, कोई थैला में तो कोई कैरेट में टमाटर भरकर ले जाने लगा। हाईवे से ट्रक के नीचे उतरने की वजह से पूरे में टमाटर यहां-वहां बिखर गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि सागर के बांदरी थाना क्षेत्र के रजौआ गांव के पास एनएच 44 पर  अजब-गजब नजारा देखने को मिला। जहां टमाटर से भरे ट्रक के पलट जाने के महज कुछ ही देर बाद लोगों द्वारा क्विंटलों की मात्रा में टमाटर लूट ले गए। सागर में टमाटर के दाम 100 रुपये तक चल रहे हैं। महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं और जब उन्हें इसकी खबर मिली तो वह अपने आप को रोक नहीं पाए।

 
विज्ञापन

सागर में टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार, 10 चक्का ट्रक टमाटर भरकर सागर से दिल्ली जा रहा था। सागर से करीब 30 किलोमीटर आगे जाने के बाद नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में ड्राइवर वाहन से अपना कंट्रोल खो बैठा। नतीजतन ट्रक खाई नुमा जगह में करीब 50 फीट नीचे उतर गया, जिसकी वजह से टमाटर जमीन पर बिखर गए। हाईवे से जो लोग गुजर रहे थे उन्होंने अपनी बाइक रोककर वहीं पर खड़ी की और टमाटर लूटने लगे।

15 से 20 क्विंटल तक टमाटर लोगों ने लूट लिए 
इस दौरान बताया जा रहा है कि ट्रक से 15 से 20 क्विंटल लोगों ने लूट लिए। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि जैसे ही हादसा होने की सूचना मिली थी तो टीम को मौके पर भेज दिया गया था। और वहां पर जो लोग थे, उनको हटाया गया था। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें