फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार

Thu, 15 Aug 2024 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में बाइक सवार भाई बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्रापुर के पास इन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद इनके शव क्षत-विक्षत हो गए। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र मैं दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में बाइक पर जा रहे सगे भाई-बहन की मौत हो गई। उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सागर-बण्डा सड़क मार्ग पर कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत कर्रापुर कस्बे से थोड़े आगे गुरुवार शाम यह हादसा हुआ है। इसमें एक लोडेड ट्रक नें बाइक सवार युवक युवती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए।  

पुलिस ने बताया कि मृतक आपस में भाई-बहन हैं। इनमें मृत युवती का नाम टीना लोधी, तो उसके भाई का नाम रोहित लोधी है। दोनों ग्राम खमरिया जिला दमोह के रहने वाले हैं। इस मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हादसे में फरार हुए ट्रक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें