फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में कुदरत का कहर:खेतों में लगी आग को तेज हवाओं ने चारों तरफ फैलाया, सड़कों में पानी की तरह बहे अंगारे

Fri, 08 May 2026 02:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। जरूवाखेड़ा के जंगलों और खेतों में भयंकर आग लगी। तेज हवाओं के कारण आग चारों तरफ फैल गई। सड़क पर अंगारे बह रहे थे। हालात ऐसे बने कि कुछ घंटों के लिए सड़क पर यातायात रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
खेतों की आग बनी खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में बुधवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।  तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण जहां ग्रामीण इलाकों में कई घरों की चद्दरें उड़ गईं, वहीं आगजनी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। जरूवाखेड़ा इलाके में जंगल और खेतों में लगी आग आबादी तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


जरूवाखेड़ा में खेतों की आग बनी खतरा

जरूवाखेड़ा में बुधवार शाम आए तूफान ने हालात बिगाड़ दिए। तेज हवाओं के चलते हाई स्कूल ग्राउंड के पास खेतों में लगी आग अचानक विकराल हो गई। हवा का रुख घनी आबादी की ओर होने से आग की लपटें रिहायशी इलाके की तरफ बढ़ने लगीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

आंधी-तूफान के बीच खेतों और होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर गिरे जलते अंगारे, यातायात प्रभावित

सेमरा पुल के पास खेतों में लगी आग सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों तक पहुंच गई। तेज हवा के कारण जलते हुए अंगारे सड़क पर गिरने लगे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी।

खेतों की आग बनी खतरा - फोटो : अमर उजाला

बस स्टैंड के होटल में लगी भीषण आग

वहीं सागर शहर के मुख्य बस स्टैंड स्थित एक होटल में भी आग लग गई। आग लगने के समय होटल के अंदर कई लोग खाना खा रहे थे। देखते ही देखते पूरा होटल धुएं से भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम और स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए होटल की खिड़कियों के कांच तोड़े और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

यातायात हुआ प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
नरवाई जलाने और शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खेतों में आग लगने की वजह नरवाई जलाना या बिजली के तारों का आपस में टकराना माना जा रहा है। वहीं होटल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। देर रात तक दमकल कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें