सागर में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैराडाइज होटल के सामने रविवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दरिंदगी
सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक हमलावर ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। हैरान करने वाली बात यह है कि महज 16 सेकंड के भीतर आरोपी ने युवक के सिर पर एक के बाद एक 14 गंभीर वार किए। इस वीभत्स मारपीट को देखकर मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें-
मुरैना में रेत माफिया का खौफनाक खेल: पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान
घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना लगातार युवक पर वार करता रहा। कुछ देर बाद, एक अन्य युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और आरोपी को खींचकर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम अंकित पटेल है जो मकरोनिया के मानस नगर का रहने वाला है।