फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Road Accident: पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 19 Mar 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घायल को इलाज के लिए सागर रेफर कर दिया गया है। शाहगढ़ थाने के एएसआई गुड्डन सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के शाहगढ़ में बाइक के पिकअप से टकराने का मामला सामने आया है। इसमें बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। साले की मौके पर ही जान निकल गई, जबकि जीजा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घनश्याम पिता धनीराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी निबोरा अपनी ससुराल बीछोन थाना बकस्वाहा आया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साले राकेश पिता मोहन आदिवासी के साथ शाहगढ़ जा रहा था। पापरे की टेक के पास शाहगढ़ से सागर तरफ जा रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए।

बताया जाता है कि राकेश को सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही जान चली गई। घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सागर रेफर कर दिया गया। शाहगढ़ थाने के एएसआई गुड्डन सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें