फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: मारपीट मामले में नहीं किया राजीनामा, युवक की शराब के नशे में हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मारपीट मामले में राजीनामा नहीं करने पर युवक को पहले शराब पिलाया और फिर हत्या कर दी। हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की बहरोल थाना पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मर्डर राजीनामा न करने को लेकर किया गया था। दरअसल, बंडा थाना क्षेत्र में आने वाले जगथर गांव के राजू लोधी और नीरज लोधी के बीच विवाद हुआ था, जिसका थाने में मामला भी दर्ज था।

विज्ञापन


बता दें कि आठ जून को नीरज लोधी अपने दोस्त कीरत के साथ साजिश के तहत राजू को शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ पत्थरों से मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई और फिर पिडरूआ के जंगल में फेंक आए थे। वहीं, 11 जून को सड़ी गली हालत में पुलिस को नाले के पास डेड बॉडी बहरोल थाना इलाके में मिली थी। जब उसका पोस्टमॉर्टम किया गया तो उस पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों पर धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया था। डेड बॉडी मिलने के 15 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

धारा-302 के मामले में पुलिस ने पता लगाया तो एक गुम इंसान की कायमी मिली और परिजनों ने उसकी पहचान भी कर ली। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो लापता होने से पहले राजू का मोहल्ले के ही नीरज से विवाद हुआ था। जब उसे और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया, आठ जून को ही नीरज लोधी अपने मित्र कीरत उर्फ कृपाल लोधी के साथ मिलकर राजू लोधी को शराब पिलाकर अपनी मालवाहक तीन पहिया वाहन बजाज से बरेठी घटिया के पास ले जाकर पत्थर से मारपीट कर मार डाला था। बॉडी को गाड़ी में रखकर पिडरूआ के जंगल में रोड के किनारे फेंक दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें