फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठा था, आते ही किया फायर

Wed, 04 Feb 2026 11:12 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Murder in Sagar: सागर जिले के शाहगढ़ कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर अज्ञात हमलावर ने स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। पुलिस सीसीटीवी, कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सागर में नर्स को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मुख्य द्वार पर एक अज्ञात हमलावर ने ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल परिसर में हुई इस खून-खराबे की घटना से वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


अस्पताल के गेट पर घात लगाकर बैठा था हमलावर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो शाहगढ़ CHC में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार को जब दीपशिखा अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास पहुंचीं, तभी पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने बेहद करीब से दीपशिखा पर गोली चलाई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- गंदी हरकत: सड़क पर छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा अधेड़, करतूत देख खौला लोगों का खून, दी ये सजा
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस अलर्ट
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। साथ ही, मृतिका के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें