फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, आधा एकड़ फसल जली

Sat, 23 Mar 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

खेत में खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। नगर पालिका फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। विद्युत कर्मचारी की लापरवाही से फसल का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलई में सप्ताह में दूसरी बार फिर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और करीब आधा एकड़ की खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग को बुझाने के लिए कई ग्रामीण खेत में उतर पड़े और आग बुझाने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन


किसान रामबाबू ठाकुर का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हादसा हुआ है। इसके दो दिन पहले एक अन्य किसान सोवेंद्र के खेत में आग लगी थी, जिससे किसान का काफी नुकसान हो गया था। आज फिर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जबकि 18 मार्च को खेत में लगे विद्युत पोल के लूज कनेक्शन को लेकर किसान ने बिजली विभाग से शिकायत की थी। लेकिन लापरवाहों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका अंजाम आज किसान को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड चालक रामेश्वर यादव एवं निर्भय यादव ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब आधा एकड़ की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। किसान ने मामले की शिकायत प्रशासन से की है। वहीं, सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और लूज कलेक्शन को ठीक किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें