फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चलते-चलते बंद हुई अर्टिगा, मैकेनिक लेने गए मालिक; लौटे तो कार धू-धू कर जल चुकी थी कार

Wed, 19 Aug 2026 11:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के देवरी में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढाना के पास सड़क किनारे खड़ी अर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार मालिक देवेंद्र साहू वाहन के बंद होने के बाद मैकेनिक लेने चले गए थे।
विज्ञापन
अर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम चीमाढाना के पास एक अर्टिगा कार में अचानक भीषण आग लग गई। जब तक कार मालिक मिस्त्री (मैकेनिक) को लेकर मौके पर पहुंचते, तब तक 7 लाख रुपये से अधिक कीमत की कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची देवरी पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


चलती कार अचानक हुई बंद
मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के देवरी नगर (संजय नगर) निवासी देवेंद्र साहू अपनी कार (MP 15 CC 3078) से सुबह करीब 4:25 बजे किसी जरूरी काम के सिलसिले में सागर की ओर जा रहे थे। देवरी से लगभग 11 किलोमीटर दूर चीमाढाना स्थित एक ढाबे के पास कार अचानक चलते-चलते बंद हो गई। देवेंद्र साहू ने कार को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब गाड़ी चालू नहीं हुई तो उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से कार को लॉक किया और हाईवे पर किसी अन्य वाहन से लिफ्ट लेकर मिस्त्री लेने देवरी नगर चले गए।

सुबह 9 बजे पहुंचे तो उड़े होश
देवरी से मैकेनिक को साथ लेकर जब देवेंद्र साहू सुबह करीब 9:00 बजे चीमाढाना पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए। सड़क किनारे खड़ी उनकी अर्टिगा कार धू-धू कर पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड, लोकपथ एप की 327 शिकायतें निपटाकर MP में रहा नंबर-1
विज्ञापन


पुलिस कर रही कारणों की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट दीपक पटेल ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे कार जलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन पूरी तरह खाक हो चुका था। मामले में देवरी थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। कार में आग किन कारणों से लगी है। यह कोई तकनीकी खराबी (शॉर्ट सर्किट) है या अन्य कोई वजह पूरे मामले की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें