फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चे मेरे नहीं हैं': पत्नी की हत्या के बाद मासूमों को तालाब में फेंका; पांच पन्नों की चिट्ठी से खुलेंगे राज

Wed, 19 Aug 2026 10:53 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका जताई और फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
आरोपी सुनील चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति सुनील चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से पुलिस को उसका दो दिन का रिमांड मिला है। फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पिछले काफी दिनों से उसकी पत्नी फोन पर किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में थी। जब उसने पत्नी से फोन पर किससे बात करने के बारे में पूछा तो वह विवाद करने लगी।
विज्ञापन


आरोपी के अनुसार, इसके बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से पहले पत्नी को लेकर तालाब की पाल पर पहुंचा। वहां उसने फोन पर बात करने को लेकर एक बार फिर उससे पूछताछ की, लेकिन जब पत्नी ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी तो उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वह घर पर मौजूद दोनों बच्चों को लेकर तालाब की पाल पर पहुंचा। आरोपी के अनुसार, उसने पहले बेटी माही को तालाब के पानी में फेंका और उसके बाद बेटे अजय को भी पानी में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। इसी दौरान उसके पास से एक नोट भी मिला, जिसमें उसने कई तरह की बातों का जिक्र किया है।
विज्ञापन


पांच पन्नों के नोट में पत्नी के चरित्र को लेकर शंका का जिक्र
पुलिस को आरोपी सुनील चौहान के पास से पांच पन्नों का एक नोट मिला है। इसमें उसने कई बातों का जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक, नोट में आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर कई तरह की शंकाएं व्यक्त की हैं। नोट में आरोपी ने यह भी दावा किया है कि जिन दोनों बच्चों को उसने मारने की कोशिश की, वे उसके नहीं हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  Indore: पिता या जल्लाद? पत्नी की हत्या के बाद मासूमों को तालाब में फेंका, बेटी की मौत और बेटा बच निकला
विज्ञापन


बड़ी बेटी घटना के समय दादा-दादी के पास थी
आरोपी सुनील चौहान की एक बड़ी बेटी भी है, जो घटना के समय अपने दादा-दादी के पास थी। इस वजह से वह घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थी।

पुलिस कर रही मामले की बारीकी से जांच
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम, पांच पन्नों के नोट में लिखी बातों और बच्चों को तालाब में फेंकने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के बयानों के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का भी मिलान कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें