सागर में लाखा बंजारा झील के लोकार्पण अवसर मौजूद अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
सागर में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में सोमवार को प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण किया। झील के संजय ड्राइव पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। सीएम ने सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय और दो जोनल सेंटर का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने सागर में कैंसर अस्पताल खोलने, राजकीय विश्वविद्यालय में विधि संकाय शुरू करने समेत देवरी विधानसभा की गौरझामर ग्राम पंचायत तथा नरयावली ग्राम पंचायत को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे उपस्थित रहे।
सागर में लाखा बंजारा झील के लोकार्पण अवसर मौजूद अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंच से जताई नाराजगी
नाराजगी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह नाराज नजर आए और यह नाराजगी उनके भाषणों में भी दिखी उन्होंने संबोधन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजक गोविंद सिंह की बजाय विधायक शैलेंद्र जैन को बताया कि बैनर पोस्टर में फोटो नहीं दिलों में जगह होना चाहिए। 50 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन सागर में कोई काम नहीं हुआ। मैं पूरे प्रमाण के साथ इस बात को कह सकता हूं।
इससे पहले भूपेंद्र सिंह का स्वागत करने मंच पर पहुंचे निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को पहले इशारा किया और स्वागत स्वीकार नहीं किया। उनके इशारा करने के बाद भी आयुक्त उन्हें गुलदस्ता देने लगे तो वे गुलदस्ता लेकर सीएम यादव को देने चले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव, विधानसभा अध्यक्ष तोमर समेत पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मुस्कराते नजर आए।
दरअसल, एक दिन पहले तक आयोजन को लेकर लगाए गए पोस्टरों में भूपेंद्र सिंह तथा गोपाल भार्गव के फोटो नदारद थे और आमंत्रण पत्र में उनका नाम नहीं था, लेकिन रात के समय नए पोस्टर लगाए गए उनमें इन लोगों की फोटो लगाई गई थी।
सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी
कार्यक्रम के बाद भोपाल प्रस्थान करते समय मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की धरती हरीभरी होगी उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।