फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर-भोपाल रोड पर जबलपुर से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर पलटी, दो की मौत और 12 घायल

Tue, 16 Jul 2024 12:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 12 यात्रियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो यात्रियों की मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
सागर में ट्रक से टकराकर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर भोपाल सड़क मार्ग पर तड़के करीब चार बजे जबलपुर से इंदौर जा रही निजी बस ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभी बताई जा रही है। हादसा  राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम एरन मिर्जापुर के पास हुआ।  

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 12 यात्रियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया था।

राहतगढ़ थाना पुलिस के अनुसार हादसे में लक्ष्मण पटेल (45) निवासी शाहपुर जिला सागर और राहुल राय (22) निवासी दमोह की मौत हो गई है। बाकी अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें