सागर की बीना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया है। साथ ही चोरी की गई मिक्सर मशीन को बरामद किया है। बीना निवासी सुकेश जैन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देहरी रोड इटावा मंदिर के पास मेरे मकान के सामने मिक्सर खड़ा था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे।
आवेदक की रिपोर्ट पर मामला कायम किया गया था। बीना पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए सूझ-बूझ एवं तत्परता पूर्वक मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से खेरा नाका खुरई से आरोपी सरवन रजक पिता हरीराम रजक उम्र 19 साल निवासी ग्राम बांग्ची थाना खुरई ग्रामीण के कब्जे से चोरी गए मिक्सर कीमत 70 हजार रुपये को बरामद कर लिया।
वहीं, मिक्सर को ले जाने वाले ऑटो जो सतीश राय पिता मदनलाल राय का है, इसको भी जब्त किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।