फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कर्रापुर नगर परिषद से गायब हुए 21 पानी के टैंकर, सिर्फ एक बचा, सीएमओ ने पुलिस से की शिकायत

Wed, 03 Apr 2024 03:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

नगर परिषद के पास कुल 22 टैंकर थे, जिनमें से  21 टैंकर पानी की सप्लाई के लिए थे, वे गायब हो गए हैं। मामले में नगर परिषद की ओर से सीएमओ ने मंगलवार को कर्रापुर पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ ने पुलिस को दी शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही सागर जिले के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने व्यवस्थाएं की जाने लगी हैं। इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में जलसंकट से निपटने में पेयजल टैंकर सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन, सागर जिले की नवगठित कर्रापुर नगर परिषद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर परिषद के पास कुल 22 टैंकर थे, जिनमें से  21 टैंकर पानी की सप्लाई के लिए थे, वे गायब हो गए हैं। मामले में नगर परिषद की ओर से सीएमओ ने मंगलवार को कर्रापुर पुलिस चौकी में शिकायती आवेदन दिया है।

विज्ञापन


अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नगर परिषद के सीएमओ से जब इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें