सागर में बिजली के तार से टकराकर ट्रक जल गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
सागर जिले में बिजली के तारों की चपेट में आने से तेंदूपत्ते के बोरों से भरे एक मिनी ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक समेत तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक तथा तेंदूपत्ता जल चुका था।
यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के टंकी मोहल्ला के पास उस समय घटित हुई जब पिपरिया नंदे गांव की ओर से एक मिनी ट्रक एमपी 15 जी 5246 महाराजपुर बस्ती में प्रवेश कर रहा था। बिजली लाइन के तार तेंदूपत्ता के बोरों से टकराकर टूट गए और जिससे तेंदूपत्ता के बोरों में आग लग गई।