फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad in Sagar: खुद को हिंदू बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन का दबाव; हिरासत में फरहान

Fri, 02 May 2025 06:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Love Jihad: सागर में एक मुस्लिम युवक फरहान मकरानी ने गोलू बनकर एक हिंदू छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। उसने छात्रा से शादी का वादा किया और फिर गलत काम करने लगे। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Freepik/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर कॉलेज की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, छह महीने तक शारीरिक शोषण किया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फरहान मकरानी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने मार्च 2024 में 'नमन' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क किया और खुद का नाम 'गोलू' बताया। बातचीत शुरू होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातें होने लगीं। आरोपी हर बार माथे पर तिलक लगाकर आता और मंदिरों में भी साथ जाता, जिससे पीड़िता को उस पर विश्वास हो गया। अक्तूबर 2024 में छात्रा को पता चला कि आरोपी का असली नाम फरहान मकरानी है, जो सागर के सदर क्षेत्र का निवासी है। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

मंदिर में मिलकर किया धर्म परिवर्तन का दबाव

विज्ञापन

30 अप्रैल को पीड़िता अपनी सहेली के साथ भगवानगंज स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहीं आरोपी फरहान और उसका दोस्त रोहित कुशवाहा आ धमके। फरहान ने युवती से कहा कि तुमसे धर्म बदलने को कहा था, फिर क्यों नहीं बदला? इसके बाद दोनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पीड़िता ने बताया कि वह मूलतः पन्ना जिले की रहने वाली है और पिछले तीन वर्षों से सागर में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी पहले ही उससे जबरन शारीरिक संबंध बना चुका है और बार-बार मुसलमान बनने की धमकी देता रहा।

पढ़ें: हिंदू नाम की फर्जी पहचान के साथ लॉज में ठहरा इसराइल मोहम्मद, पुलिस ने किया गिरफ्तार    

हिंदू संगठन ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परेशान होकर पीड़िता ने एक हिंदू संगठन से संपर्क किया और पूरी आपबीती सुनाई। संगठन के सदस्यों ने छात्रा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके से मुलाकात की। उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले को लेकर एएसपी डॉ. संजीव उइके ने बताया कि युवती की शिकायत पर फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा के खिलाफ बलात्कार, धमकी, धर्म परिवर्तन का दबाव समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें