फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मामूली विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने यात्री को चलती ट्रेन से दिया धक्का, उपचार के दौरान हो गई मौत

Mon, 15 Jul 2024 12:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना-झांसी रेलखंड पर चलती ट्रेन में मामूली विवाद होने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक यात्री को धक्का दे दिया। यात्री गिरा तो उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
बीना में बुजुर्ग ने यात्री को धक्का दे दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीना-झांसी रेल खंड पर सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मामूली विवाद के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक यात्री को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। धक्के से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना बीना जीआरपी थाना अंतर्गत आगासौद और करौंदा रेलवे स्टेशनों के बीच घटित हुई। बीना जंक्शन जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया के अनुसार, मृतक मिराज, निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश, अपने चाचा असीम के साथ हैदराबाद से लखनऊ की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान ट्रेन में गेट पर खड़े होने को लेकर उसका एक अन्य यात्री से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते 70 वर्षीय आरोपी ने मिराज को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

ट्रेन से गिरने के बाद मिराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए झांसी ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीना से जीआरपी जवान मौके पर पहुंच गए। घटना के समय यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें