फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जन्मदिन पर मिली मौत, दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गए युवक की डूबने से मौत

Sat, 27 Jul 2024 01:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से मोहल्ले और परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने दो घंटे बाद बांध से युवक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिल के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक यादव (18) का शुक्रवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया था। वहां, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवेक यादव अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध गया था। वहां उन्होंने मौज-मस्ती की और फोटोशूट किया। इसके बाद राजघाट बांध के नीचे बने कुंड में नहाने का प्लान बना तो विवेक नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सागर से SDERF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 2 घंटे की मेहनत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। गोपालगंज थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जन्मदिन पर विवेक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें