फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में नदी के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, रेस्क्यू टीम को मिला शव

सार

सागर में छह साल की मासूम नदी के तेज प्रवाह में बह गई। रेस्क्यू टीम ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सकी। उसका शव बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की रहली तहसील के रजवास गांव में छह वर्षीय बच्ची की नदी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रजवास निवासी गाथा कुशवाहा की पुत्री सपना अन्य बच्चों के साथ झिनझिन नदी का बहाव देखने गई थी। इस दौरान नदी के पानी की चपेट में आकर वह तेज धार में बह गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद, बालिका के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर बालिका की खोजबीन शुरू की। बालिका का शव नदी किनारे की झाड़ियों में 200 मीटर दूर फंसा हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें