फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: सागर में 'बड़े पापा का बड़ा पाप', 14 साल की भतीजी से दुष्कर्म किया, डरा-धमकाकर मुंह बंद कराया

Fri, 22 Nov 2024 09:46 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बड़े पापा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस थाना खुरई ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक रिश्तों को तार-तार कर वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 साल की किशोरी के साथ उसके बड़े पापा ने दुष्कर्म किया। उसने डरा-धमकाकर नाबालिग को चुप करा दिया। लेकिन, बालिका के तीन महीने के गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद उन्होंने खुरई ग्रामीण थाने केस दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी बड़े पापा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। तीसरे नंबर की बेटी 14 साल की है। तीन महीने से उसे पीरियड नहीं आ रहे थे, ऐसे में कुछ शंका हुई तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह करीब ढाई महीने पहले 58 साल के बड़े पापा के घर खेलने के लिए गई थी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर बड़े पापा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर, किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे पिता को जान से मार दूंगा। जिसके कारण बेटे ने कुछ नहीं बताया, अब बार-बार पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  
खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बड़े पापा के खिलाफ धारा 64(2) एफ, 64(2)(आई), 65(1), 351(3) सहित पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें