जबलपुर के ग्राम तिमरी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई चार ब्राह्मण युवकों की हत्या के विरोध में शनिवार को सागर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
दअरसल, सागर शहर में दोपहर बाद समाज के लोग स्थानीय खेल परिसर में एकत्र हुए, जहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में ब्राह्मण समाज ने चार युवकों की की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने, प्रकरण का निराकरण फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने, मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए और घायलों को 50 लाख रुपए की सहायता दिलाने, परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने और मृतकों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की भी मांग रखी गई।
बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
प्रदर्शन में शामिल दिनकर तिवारी ने कहा कि जबलपुर के तिमरी में ब्राह्मण समाज के चार युवकों की असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी। मृतकों ने अवैध जुए की शिकायत की थी, लेकिन संबंधित थाना पुलिस की लापरवाही के कारण वहां जुआ चलता रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण समाज के लोग जबलपुर के तिमरी में बड़ा आंदोलन करेंगे और जबलपुर बंद कराने का आह्वान किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन