सागर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सागर के जैसीनगर में जंगल चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव बुरी तरह गल चुका था। मृतक की पहचान रायसेन जिले के बेगमगंज थाना में रहने वाले भारत के रूप में हुई । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में भारी वस्तु से वार करने और गला घुटने से मौत होना आया था। इसके बाद जैसीनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और बारीकी से जांच की। जांच के बाद यह पूरा मामला अवैध संबंधों का निकला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अपना जुर्म कबूला है।
ये भी पढ़ें-मजदूर के मकान ने उगला विदेशी शराब का जखीरा, साल लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि शव पुराना होने से पहचान करना काफी मुश्किल था लेकिन शव के पास से मिले कपड़े चैन अंगूठी से पहचान हल्ले उर्फ़ भारत कुशवाहा निवासी ग्राम भुरेरू थाना बेगमगंज के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरा मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद सागर पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने मौके से तकनीकी विश्लेषण वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कंदेला गांव निवासी रोहित कुशवाहा को हिरासत में लिया। इससे पूछताछ की तो उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें- जर्जर भवनों पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, अब तक 350 भवन किए जमींदोज
आरोपी ने बताया कि उसकी मौसी माया कुशवाहा जिनकी शादी भुरेरी गांव में हुई है, वहां का रहने वाला भारत कुशवाहा मौसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पूछताछ में सामने आया कि माया कुशवाहा का मृतक भारत से 2 वर्ष से अवैध संबंध थे। एक वर्ष से ये विवाद शुरू हुआ। जब भारत जबरदस्ती संपर्क करने की कोशिश करता रहा। इसी बीच उसने माया से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर माया ने पूरी जानकारी अपने बहन के लड़के रोहित को बताई। रोहित ने यह जानकारी बिजोरा गांव में रहने वाले उसके मामा विष्णु पटेल को बताई। उसके बाद रोहित ने किसी तरह भारत को कंदेला लाने की बात अपनी मौसी माया से की। 23 जून को माया ने भारत को किसी बहाने से कंदेला बुलवाया, जिसके बाद रोहित ने अपने मामा विष्णु पटेल और उनके दोस्त गजब सिंह के साथ मिलकर भारत कुशवाहा की हत्या की। तीनों आरोपियों ने भारत के सिर पर पत्थर पटके फिर गमछे से उसका गला घोट दिया। उस पर कुल्हाड़ी से भी वार किया। घटना के बाद मृतक का मोबाइल छुपा दिया और पर्श को सड़क पर फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी माया कुशवाहा,रोहित कुशवाहा, विष्णु पटेल और गजब सिंह को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गय है।