फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शराबी चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से महिला की मौत; 12 मजदूर घायल

Wed, 01 Oct 2025 02:57 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP News: वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए मजदूर हादसे के बाद सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को बंडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पांच गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पिकअप पलटने से 1 की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बंडा थाना क्षेत्र के दलपतपुर और नया खेड़ा गांव के बीच मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक MP15 ZF 1243 में लगभग 35 मजदूर ग्राम नया खेड़ा से कटाई के लिए ग्राम मुड़ारी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षा विभाग में बवाल, बीईओ और शिक्षक आमने-सामने, शराब पीकर अभद्र व्यवहार का आरोप

वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए मजदूर हादसे के बाद सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को बंडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पांच गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृत महिला की पहचान रचना अहिरवार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बुंदेलखंड अंचल में फसल कटाई के सीजन में अक्सर मजदूरों को ओवरलोड करके ले जाया जाता है, जिसके चलते इस तरह की दुर्घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें