फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: लोगों से RD और FD के नाम से लाखों ठगने वाला एलजेसीसी बैंक का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Sun, 10 Nov 2024 10:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले की रहली पुलिस ने एक प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है, जो ग्राहकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी में शामिल था। बैंक ने आरडी और एफडी के नाम पर रकम जमा कराई और फिर अचानक बंद होकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
ठगी करने वाले ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार करने पहुंची टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की रहली पुलिस ने ग्राहकों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगने वाले एक प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है ताकि ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रहली थाना क्षेत्र में पुलिस थाने के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में एलजेसीसी नाम का एक प्राइवेट बैंक संचालित होता था। इस बैंक में रहली और आसपास के क्षेत्रों के कई ग्राहक जुड़े हुए थे। बैंक अपने ग्राहकों से आरडी और एफडी के रूप में राशि जमा करता था। ग्राहकों ने बैंक की नीतियों पर भरोसा कर बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन जब रकम वापस लेने का समय आया, तो बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक बंद कर फरार हो गए। बैंक में पैसा जमा करने वाले जब राशि निकालने पहुंचे, तो उन्हें ताला लगा हुआ मिला।

ग्राहकों को ठगे जाने का एहसास होते ही मामले की शिकायत रहली पुलिस थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एलजेसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक राज, और अन्य कर्मचारी संजय मिश्रा एवं सुषमा मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं।
विज्ञापन


रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक अशोक राज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे रिमांड पर पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। शेष आरोपियों की तलाश जारी है, और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें