फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने छह साल की बच्ची से गलत काम, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा

Sat, 28 Sep 2024 08:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने एक छह साल की बच्ची से गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ यौन संबंधी अपराध आए दिन सामने आ रहे हैं, जिनमें हवस के अंधे हैवान अब मासूमों को शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सामने आया। जहां 18 साल के एक युवक ने छह वर्षीय एक मासूम बालिका को पॉपकॉर्न का लालच देकर उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मामले में बांदरी थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बताया जा रहा है घटना दिनांक 27 सितंबर को घटित हुई। बांदरी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी परिवार ने थाना बांदरी में रिपोर्ट लिखाई की उसकी छह वर्षीय बच्ची को उसके घर के पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय युवक पॉपकॉर्न का लालच देकर बहला फुसला कर अपने साथ गांव के पास से निकली नदी किनारे सुनसान स्थान में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ जबरजस्ती गलत काम करने लगा।

इस दौरान बच्ची की चीख पुकार सुनकर कुछ लोगों ने वहां जाकर देखा तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन बांदरी थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस पर आरोपी अल्पेश गंधर्व के विरुद्ध अपराध क्रमांक 348/2 खंड 137 (2), 115 (2), 64, 65 (2), भारतीय न्याय संहिता 3, 4, 9M पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर 24 घंटे के अंदर आरोपी अल्पेश गंधर्व को धर दबोचा, जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराया, जाकर उसे खुरई न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला

घर में अकेली 80 साल की बुजुर्ग का खून से सना शव हुआ बरामद
सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत ग्राम सिसगुआ में अपने घर में अकेली रहने वाली 80 वर्षीय महिला का रक्त रंजित शव उसी के घर में मिला है। प्राप्त जानकारी अनुसार, 80 वर्षीय महिला श्याम गोंड ग्राम में अकेली रहती थी। जबकि उसके परिजन मोहल्ले में थोड़ी दूरी पर रहते थे। शुक्रवार की रात्रि बुजुर्ग महिला अपने घर में सकुशल सोई हुई थी। शनिवार की सुबह जब वह बहुत देर तक नहीं जागी तो उसके पोते ने घर के अंदर जाकर देखा जहां उसकी लाश पड़ी थी। महिला का शव अस्त-व्यस्त हालत में था तथा उसके तन के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।

वृद्धा की लाश देखकर उसके पोते ने अपने परिजनों सहित ग्रामीणों को इससे अवगत कराया, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बंडा एसडीओपी शिखा सोनी पुलिस अमले के साथ पहुंची। साथ ही सागर से डॉग स्क्वॉयड टीम भी पहुंच गई थी। चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन मौके से कोई चीज चोरी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि मृत महिला के तीन पुत्र हैं, जो अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते हैं। मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मामले की पुलिस हर एक पहलु से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें