फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: त्योहार के दिन मजदूर के घर का बुझा चिराग, दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Sat, 12 Oct 2024 08:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अष्टमी के दिन एक मजदूर परिवार का 2 वर्षीय मासूम घर की मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि की अष्टमी के दिन सागर के देवरी नगर से 4 किलोमीटर दूर ग्राम मुआरखास में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक मजदूर परिवार का 2 वर्षीय मासूम जिसका नाम, एहसास है, घर की मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना देवरी- सहजपुर रोड पर स्थित घर में हुई, जहां मिट्टी की ईंटों (गोंदा) से बनी दहलान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के वक्त मासूम एहसास मोबाइल से खेल रहा था, जबकि उसकी मां सपना अपने एक वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर दीवार के पास बैठी थी। दीवार गिरने से तीनों मलबे में दब गए।

यह घटना घटते ही घर के दूसरे ओर खड़े मासूम के पिता गोविंद और बड़े पिता प्रमोद गौड़ ने तुरंत दौड़कर मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला और देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां 2 वर्षीय एहसास को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एहसास ने शाम को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मासूम के बड़े पिता प्रमोद गौड़ ने बताया कि अष्टमी पूजन की तैयारी चल रही थी। छोटे भाई की बहू सपना दीवार के पास एक साल के बच्चे को लेकर बैठी थी और एहसास खेल रहा था, तभी अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में सपना और उसका छोटा बच्चा मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन एहसास की जान बचाई नहीं जा सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें