फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: अब रात 10 बजे तक कटेगी गेहूं की तौल पर्ची, सरकार ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला

Mon, 04 May 2026 10:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन तिथि 23 मई तक बढ़ाई गई। तौल पर्ची समय रात 10 बजे और भुगतान रात 12 बजे तक होगा। केंद्रों पर तौल कांटे बढ़ाए गए, सर्वर क्षमता सुधारी गई। 7.48 लाख किसानों से 39.02 लाख टन खरीदी, 6490 करोड़ भुगतान किया गया। 
विज्ञापन
खरीदी केंद्र: फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी (उपार्जन) को लेकर राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब उपार्जन केंद्रों पर तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, किसानों के देयक (बिल) अब रात 12 बजे तक जारी किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


उपार्जन की तिथि 23 मई तक बढ़ी
मंत्री राजपूत ने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा और भारी संख्या को देखते हुए गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि को भी 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया गया है। अब तक प्रदेश के 7.48 लाख किसानों से लगभग 39.02 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- जनगणना सर्वे के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, गोद में बच्चा लिए झपटी महिला, सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


केंद्रों पर बढ़ेंगे तौल कांटे
भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार ने प्रत्येक केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी है। साथ ही, जिला प्रशासन को आवश्यकतानुसार कांटों की संख्या और बढ़ाने के अधिकार भी दिए गए हैं। सर्वर डाउन होने की समस्या से निपटने के लिए एनआईसी (NIC) सर्वर की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


किसानों के खाते में पहुंचे 6490 करोड़ रुपये
खाद्य मंत्री के अनुसार, अब तक किसानों को 6490.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिसमें 2585 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस शामिल है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें