फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री भार्गव व उनके पुत्र को वाहन से कुचलने की धमकी का ऑडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने कहे अपशब्द

Mon, 06 Nov 2023 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले की रहली के नई मंडी प्रांगण में कांग्रेस नेता जीवन पटेल कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पटेल के बिगड़े बोल सामने आए हैं। उन्होंने मंत्री गोपाल भार्गव को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। 
विज्ञापन
सागर में जीवन पटेल ने भरी सभा में अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर से कांग्रेस नेता जीवन पटेल का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव और उनके बेटे को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी दी जा रही है। ऑडियो में शख्स मंत्री और उनके बेटे को गाली भी दे रहा है और चुनाव संबंधी बात कह रहा है, वायरल ऑडियो में यह आवाज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन पटेल की होना बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और नेता जनसंपर्क के साथ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सागर जिले की रहली के नई मंडी प्रांगण में कांग्रेस नेता जीवन पटेल कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पटेल के बिगड़े बोल सामने आए हैं। उन्होंने पंचायत सचिव जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी पुलिसकर्मी और सहायता महिलाओं को मंच से खुली धमकी दी। कहा अगर हमारी सरकार आई तो हम भूखा मार देंगे। 

कांग्रेस नेता जीवन पटेल मंच से सभा के दौरान कह रहे हैं कि जब गोपाल भार्गव मंत्री नहीं रहेंगे तो किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं रहेगा। ग्राम पंचायत के सचिवों ने अगर हमारे साथ गद्दारी की और हमारे वोट को इधर-उधर किया तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। जनपद के कर्मचारियों को दुष्ट बताते हुए कहा कि यह जनपद भवन हम खाली कर देंगे। ध्यान से सुन लें हमारी सरकार आने पर हम उन्हें भूखा मार देंगे। किसी भी कर्मचारी ने अगर दलगत राजनीति की तो हम उसे माफ नहीं करेंगे। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी धमकी देते हुए कहा फॉर्म जमा करवाने के लिए आई थीं उनकी सूची हमारे पास है। तुम्हारे घरों में चूल्हा जला बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता के इस बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस घटिया स्तर पर उतर आई है। उनके नेता और कार्यकर्ता जनता को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। पहले अधिकारी-कर्मचारियों को डरा रहे थे कि कमलनाथ की चक्की बारीक पीसती है। अब और उनके नेता महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को डरा रहे हैं, कहा कि हमारी सरकार आई जो तुम्हारे घरों का चूल्हा नहीं चलेगा। मैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कहता हूं कि कांग्रेस इस स्तर पर न उतरें, क्या स्व-सहायता समूह की महिलाओं को डरा कर वोट लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें