फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऐसी धांधली, सागर में खरीदी केंद्र पर सरकारी गेहूं को पानी से भिगोया, देखें वीडियो

Wed, 15 May 2024 12:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

वीडियो वायरल होने के बाद इस समिति में कुछ विभागीय अधिकारी जांच करने भी पहुंचे थे। लेकिन, बाद में मामला रफा दफा कर दिया। मामले की जानकारी जिले के आलाधिकारी को होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई समिति पर नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन
बोरों में भरे गेहूं को पानी से भिगोता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसानों से उचित मूल्य पर खरीद कर रखे गए गेहूं को पानी से भिगोया जा रहा है, ताकि उसका वजन बढ़ जाए। जिसके बाद इसे सरकारी वेयर हाउस भेजा जाए। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो  सानोधा सेवा सहकारी समिति का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में किसानों से खरीदा हुआ गेंहू सरकारी वेयरहाउस भेजा जा रहा था, लेकिन इससे पहले बोरों में भरे गेंहू को पानी डालकर गीला किया जा रहा है। 

वीडियो वायरल होने के बाद इस समिति में कुछ विभागीय अधिकारी जांच करने भी पहुंचे थे। लेकिन, बाद में मामला रफा दफा कर दिया। मामले की जानकारी जिले के आलाधिकारी को होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई समिति पर नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह से इसके बारे में जानकारी नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें