फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस को मप्र में एक और झटका, बीना विधायक निर्मला BJP में शामिल, सीएम यादव की सभा में थामा कमल

Sun, 05 May 2024 01:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Congress MLA Nirmala Join BJP: सागर जिले की बीना विधानसभ सीट से कांग्रेस की महिला विधायक निर्मला भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने आज सागर में सीएम मोहन यादव की सभा में पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक निर्मला भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। अब सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गईं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में निर्मला ने सागर के  राहतगढ़ में आयोजित सभा में भाजपा की सदस्यता ली।  

विज्ञापन




अब सागर में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं
विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन




हजारों लोगों के सामने ज्वाइन की भाजपा
दरअसल, सात मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। इसे लेकर सीएम मोहन यादव समेत भाजपा के अन्य नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को सीएम मोहन यादव ने पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में चुनावी सभा की। इस सभा में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ के सामने कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हों गईं। 
विज्ञापन


सीएम यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की अच्छी-खासी सरकार चल रही थी, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया, सरकार चली गई और 115 सांसद रह गए। 2019 में फिर लॉन्च किया गया, पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया, लेकिन सिर्फ 52 सांसद रह गए और उन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ गया।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें