फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

Wed, 10 Dec 2025 09:25 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर तड़के हुए भीषण हादसे में बम डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जवानों का वाहन कंटेनर से टकराने के बाद हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर, टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़े हुए दोनों वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का उपचार सागर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

घटना तड़के करीब 4 बजे सागर-झांसी नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मुरैना BDS टीम का वाहन बालाघाट से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था, तभी पुलिस वाहन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


हादसे में शहीद हुए जवानों के नाम

विज्ञापन

आरक्षक प्रधुमन दीक्षित
आरक्षक अमन कौरव
चालक परमलाल तोमर (सभी निवासी मुरैना)
डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड)

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में सर्दी का डबल अटैक, अगले दो दिन शीतलहर, बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा
विज्ञापन



कंटेनर से जोरदार टक्कर की बात सामने आ रही
इसके अलावा, आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे में जवानों के साथ मौजूद डॉग सुरक्षित पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे वाहन अनियंत्रित होने और कंटेनर से जोरदार टक्कर की बात सामने आ रही है।

इस दर्दनाक दुर्घटना से मुरैना और भिंड जिलों में गहरा शोक व्याप्त है। शहीद जवानों के शवों को मालथौन ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें