फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खेत में खेल रही मासूम के साथ दरिंदगी कर फरार हुआ आरोपी, इशारों में मां को बताई आपबीती

Mon, 12 Jan 2026 04:32 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

खिमलासा थाना क्षेत्र में रविवार को चार साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लहूलुहान हालत में बच्ची के घर पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया, जबकि पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना खिमलासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। इस घृणित कार्य के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दिन चार साल की मासूम अपने ही खेत में खेल रही थी, इसी दौरान गांव के ही रहने वाले 28 वर्षीय युवक की नजर उस पर पड़ी और उसने इस हैवानियत को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में बच्ची जब अपनी मां के पास पहुंची, तो वह दर्द से कराह रही थी। मासूम ने संकेतों के जरिए अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत उसे लेकर खिमलासा थाने पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Shivpuri News: टॉयलेट से निकलते ही गिरा 21 वर्षीय अनमोल, कार्डियक अरेस्ट से मौत; बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता और बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सागर मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्थिति पर नजर रखे हुए है। खिमलासा पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर में और भी कड़ी धाराएं जोड़ी जाएंगी। आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें