फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: छात्र की पिटाई से आहत होकर किशोन ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Jan 2025 09:55 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस ने बताया कि छात्र या उनके परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की खुरई तहसील के गढ़ौला जागीर गांव में कक्षा 9वीं के एक छात्र ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे सागर रेफर किया गया है। छात्र ने यह कदम अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाले एक दबंग छात्र की पिटाई के डर से उठाया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौला जागीर में कक्षा 9वीं के एक छात्र के साथ उसी के साथ पढ़ने वाले एक दबंग छात्र ने मारपीट की। इस घटना से दहशत में आकर नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही वे उसे खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मारपीट करता था छात्र
पीड़ित छात्र ने बताया कि उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाला दबंग छात्र आए दिन रास्ता रोककर मारपीट करता है। उसे जान से मारने की धमकी देता है और पैसों की जबरन वसूली करता है। कभी रुपये, कभी 50 और कभी 100 रुपये तक छीन लेता है। डर के कारण वह स्कूल भी नहीं जाता है। हाल ही में गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी दहशत में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


अब तक शिकायत नहीं की 
इस मामले में पीड़ित छात्र और उसके परिजनों ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बीट प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह ने कहा कि छात्र या उनके परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

जहर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें