फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बीना सीट से हारे पूर्व BJP विधायक का आरोप, कहा- सागर भाजपा जिलाध्यक्ष ने षड्यंत्र कर मुझे हरवाया

Wed, 06 Dec 2023 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Mahesh Rai Press Conference: भाजपा नेता महेश राय ने कहा कि गौरव सिरोठिया दिन में सागर रहते और रात में बीना आते थे। फिर परिवारों में जाकर भाजपा और महेश राय को हराने का काम करते थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और सीएम शिवराज सिंह चौहान को मैंने शिकायत पत्र लिखित में भेजा है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व भाजपा विधायक महेश राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सागर के बीना सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक महेश राय चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद महेश राय ने भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और संगठन के लोगों पर चुनाव हराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष ने खुला घात और भितरघात किया, जिससे वह चुनाव हार गए।

विज्ञापन

 
‘अपने लोगों को पद देकर चुनाव में किया भितरघात’
भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक महेश राय ने बीना में प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अपने लोगों की संगठन के पदों पर नियुक्ति कराई। जब यह नियुक्तियां संगठन में की जा रही थीं तो मैंने इनका विरोध किया था। ये लोग भविष्य में मेरे और भाजपा को नुकसान पहुंचाएंगे और वही हुआ। इन लोगों ने संगठन के महत्वपूर्ण पद पर होते हुए खुले आम विरोध किया और भितरघात किया।

‘ऐसे लोग पार्टी में रहेंगे तो नुकसान पहुंचाएंगे’
महेश राय ने कहा कि गौरव सिरोठिया दिन में सागर रहते और रात में बीना आते थे। फिर परिवारों में जाकर भाजपा और महेश राय को हराने का काम करते थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और सीएम शिवराज सिंह चौहान को मैंने यह शिकायत पत्र लिखित में भेजा है। मैं अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोग अगर भारतीय जनता पार्टी में रहेंगे तो पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम करेंगे और नुकसान पहुंचा है। हम जिले की आठ में से आठ सीट जीतते, लेकिन हमें उन्होंने हराया है।
विज्ञापन

 
‘कड़ी कार्रवाई करे भारतीय जनता पार्टी’
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जिले का चुनाव संचालन कर रहे थे। हमें जो सभाएं बीना में मिलना थी, सीएम की सभा कैंसल कराई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभा और रक्षा मंत्री की सभा कैंसल कराई। जितनी नियुक्ति की गईं मुझे हराने को की गईं। राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर मैंने इन लोगों की शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें