फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जमीन पर अतिक्रमण की कर दी शिकायत, बौखलाए दबंग ने चार लोगों को मारी गाड़ी

Sat, 21 Sep 2024 09:05 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP News: सागर में देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में अतिक्रमण की शिकायत करने की बुराई के चलते युवकों को कार से कुचलने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कार से मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में अतिक्रमण की शिकायत करने की बुराई के चलते युवकों को कार से कुचलने की कोशिश की गई। आरोपी ने गालीगलौज करते हुए पहले दो पहिया वाहनों को टक्कर मारी। विरोध करने पर रिवर्स कर कार लाया और युवकों के ऊपर चढ़ा दी। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मामले में घायलों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी बंटू आदिवासी निवासी ग्राम घुघरी ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह मनीष दुबे, मनोज दुबे अपने खेत के सामने मुख्य रोड पर खड़े थे। वहीं पास में मनीष दुबे की स्कूटी और मनोज की बाइक खड़ी थी। इसी दौरान श्याम सुंदर कटारे का लड़का राहुल कटारे कार लेकर आया और गालीगलौज करने लगा। गालियां देने से रोका तो राहुल कार में बैठा और तेज रफ्तार में कार लाकर स्कूटी और बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
टक्कर से स्कूटी और बाइक में टूट-फूट हुई। गाड़ियां उठाने लगे तो राहुल रिवर्स कर कार लाया और हम लोगों पर चढ़ा दी। घटना में बंटू आदिवासी को हाथ, मनीष दुबे को पैर, हाथ, मनोज दुबे को घुटना, पैर और भूरे गौंड को पैर में चोट आई है। घटना देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बीचबचाव कर मामला शांत कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि राहुल कटारे के पिता श्याम सुंदर कटारे के खिलाफ गांव के शासकीय रास्तों पर अतिक्रमण करने के संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन देते आ रहे हैं। शिकायतों को लेकर वह बुराई पाले हुए है। इसी बुराई के चलते राहुल ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर राहुल पिता श्याम सुंदर कटारे निवासी घुघरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें