फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: इलाज के दौरान 70 वर्षीय वृद्धा की मौत, होम्योपैथिक डाॅक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज, केस दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 11:12 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस ने क्लिनिक को सील कर मृतका का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पुत्र मानसिंह रैकवार ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद डॉक्टर हुआ फरार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मालथौन में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्लिनिक संचालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में स्थित दिव्य रत्न होम्यो क्लिनिक लंबे समय से संचालित हो रहा था। वार्ड नंबर 06 निवासी तुलसाबाई पति जीवन रैकवार जो गले में दर्द और हल्के बुखार से पीड़ित थीं, इलाज के लिए आई थीं, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने क्लिनिक को सील कर मृतका का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पुत्र मानसिंह रैकवार ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्लिनिक संचालक मनीष कुमार बौद्ध फरार हो गया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सागर की टीम और मालथौन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नगर के झोलाछाप डॉक्टरों की खोजबीन की थी, लेकिन उस दौरान सिर्फ तीन झोलाछाप डॉक्टरों को ढूंढकर उन पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें