फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव; जरा सी चूक में चली गई थी जान

Sun, 13 Oct 2024 03:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: शनिवार को विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्य के दौरान अति उत्साह में जरा सी चूक एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
नदी में डूबकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी कलां में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवरी कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को देवरी नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


नगर की दुर्गा प्रतिमाएं पास से निकली नदी में विसर्जित की जा रही थी, इसी दौरान नगर के बाजार वार्ड का रहने वाला ललित पटेल पिता जमुना पटेल उम्र 20 वर्ष वार्ड की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने नदी गया हुआ था, जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया तथा डूबने से उसकी मौत हो गई।

ललित के पानी में डूबने की सूचना जैसे ही लोगों को हुई तो उन्होंने पानी में उसकी काफी देर तलाश की, लेकिन रात्रि होने की वजह से उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दूसरे दिन रविवार को पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश पुनः शुरू की गई और तलाश के दौरान उसका शव नदी से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें