फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: छिरारी गांव के तालाब में आया मगरमच्छ, वन विभाग का रेस्क्यू हुआ फेल; ग्रामीणों में दहशत

Sun, 18 Aug 2024 06:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: सागर के ग्राम छिरारी में स्थित बड़े तालाब में मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिण वन मंडल की टीम गांव में पहुंची। तालाब में मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
मगरमच्छ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के ग्राम छिरारी में स्थित बड़े तालाब में मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने तालाब के किनारे करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिण वन मंडल की टीम गांव में पहुंची। तालाब में मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन


वन विभाग ने गांव के बड़े तालाब में मगरमच्छ होने की मुनादी कराई है। ग्रामीणों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही स्कूल बच्चों को भी समझाइश दी गई है। इसके अलावा ग्रामीणों को तालाब से मवेशियों को दूर रखने की अपील की गई है। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके। वन विभाग के डिप्टी रेंजर कुंअर सिंह राजपूत ने बताया कि छिरारी के बड़े तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा है।

इधर, सूचना मिलते ही टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ पकड़ने के लिए रविवार को भी रेस्क्यू किया जा रहा है। तालाब में जाल बिछाया गया है शनिवार को रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ जाल तोड़कर भाग निकला था। उसके पकड़ने के लिए अब तालाब में बड़ा जाल डाला गया है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाता, गांव वालों को तालाब से दूर रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि गांव के लोग इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने, कपड़े धोने और मवेशियों को पिलाने में करते हैं।

sagar मगरमच्छ

 

sagar मगरमच्छ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें