फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ‘बच्चों की मौत दिल को चोट पहुंचाती है’, सागर हादसे में परिजनों से मिलकर बोले जीतू पटवारी; जानें क्या कहा

Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: सागर जिले के शाहपुर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई थी और 2 बच्चे घायल हुए थे। मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को शाहपुर पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान मकान की दीवार गिरने से हुए हादसे पर जीतू पटवारी ने परिजनों से हादसे की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहपुर में इतना बड़ा हादसा हुआ है।

विज्ञापन


हमारे 9 मासूम बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ अखबारों की हेडलाइन बनाने में लगे हुए हैं। अगर उनमें संवेदनशीलता है तो वह शाहपुर आकर बच्चों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटे। साथ ही पूरे प्रदेश में इस तरह जर्जर भवनों को लेकर निर्देश देकर कार्रवाई करें


उन्होंने कहा कि सागर जिले का चाहे बरोदिया नौनागिर मामला हो चाहे मानसिंह पटेल वाला मामला हो, लगातार पिछड़े दलित लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसको लेकर 12 अगस्त को वह सागर पहुंचकर कलेक्टर और SP से बात करेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें