फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: यूपी के इटावा से कंटेनर में भरकर केरल ले जाए जा रहे थे मवेशी, हाइवे पर पुलिस ने कराए आजाद

Tue, 01 Oct 2024 08:18 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मालथौन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर केरल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे 44 पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने 69 मवेशियों को आजाद कराया है।
विज्ञापन
सागर कंटेनर मैं भरकर ले जाए जा रहे थे मवेशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की मालथौन थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 44 पर मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। पकड़े गए कंटेनर में 60 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मालथौन पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर केरल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नेशनल हाईवे 44 पर घेराबंदी की। जैसे ही कंटेनर क्रमांक आरजे 44 जीए 2885 वहां पहुंचा, उसे रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें 60 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे पाए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के इटावा से कंटेनर लेकर केरल जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सभी मवेशियों को खिमलासा दयोदय पशु सेवा केंद्र में रखा गया है। उन्हें बजरंग दल और गौ सेवा समिति की सहायता से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। इस दौरान मौके पर पशु चिकित्सक संदीप बाथरी, रामकिशन सेन, प्रदुमन यादव, रामरतन यादव, अंशुल कुशवाहा, वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सूफयान (पिता फजलू रहमान कुरैशी, निवासी केतीपुरा, वार्ड नंबर 19, थाना वागपत, जिला वागपत, उत्तर प्रदेश), वकील (पिता इलयास, निवासी ग्राम रनियाला पाठकपुर, थाना पिनौआ, जिला नुहू मेवात, हरियाणा), इरसाद (पिता जमाल, निवासी ग्राम बाजिदपुर, थाना पिनौआ, जिला नूह, हरियाणा), दाऊद (पिता मेहरवान अली, निवासी वार्ड नंबर 6, शामली, थाना कोतवाली, जिला शामली, उत्तर प्रदेश), और रासिद (पिता हाजीशहीद कुरैशी, निवासी बरनामा, थाना बिनोली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें