फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Road Accident: पेड़ से टकराई बस, पांच लोग घायल, नशे में था चालक

Sun, 25 Aug 2024 11:49 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बस पेड़ से टकरा गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। वहीं, बस चालक को नशे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पेड़ में टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा-रहली रोड पर लुहागर ग्राम के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार पांच से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात खुशबू ट्रैवेल्स की बस क्रमांक एमपी-15 पीए-0226 दमोह से रहली जा रही थी। गढ़ाकोटा से आगे बढ़ी, तभी गढ़ाकोटा-रहली मार्ग पर ग्राम लुहागर के पास अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे पड़े से टकरा गई। घटना में बस में सवार पांच यात्रियों को चोट आई हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर नशे में बस चला रहा था। दुर्घटना से पहले भी एक स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी। हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे और भाजपा नेता अभिषेक भार्गव मौके पर पहुंचे।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। शेष यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें