फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले सटोरिए, लाखों का हिसाब मिला, पूछताछ जारी

Tue, 25 Mar 2025 05:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आईपीएल सीजन शुरू होने के बाद सटोरियों की सरगर्मी बढ़ गई है और मैचों पर सट्टा खिलाया जाने लगा है। ऐसे ही सटोरियों के एक गिरोह को सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने पकड़ा है, आरोपियों के कब्जे से सट्टे के लाखों रुपयों का हिसाब-किताब मिला है।
विज्ञापन
मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा पकड़ा है, जिसे सटोरिए ऑनलाइन चला रहे थे। इन सटोरियों के कब्जे से मोबाइल, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि राहतगढ़ बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश पिता मुरलीधर सेजवानी (24) निवासी सिंधी कैंप बताया। वह मोबाइल के जरिए क्रिकेट मैच पर रुपयों से हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया और आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर थाने लाकर, उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस सने आरोपी आकाश से पूछताछ की, जिसमें अन्य सटोरियों के नाम भी सामने आए। मोबाइल डेटा खंगालने पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल, 9 चेकबुक, 3 पासबुक और 15 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: BU में 1 अप्रैल से शुरू होगी UG की परीक्षाएं, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम, 1 लाख 80 हजार छात्र होंगे शामिल
विज्ञापन


इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • पीयूष पिता महेश अहूजा (21) निवासी हनुमान ताल, जबलपुर
  • तुषार पिता रमेश कुमार नागदेव (21) निवासी कटनी
  • राहुल पिता नरेन्द्र कुमार देवानी (24) निवासी सिंधी कैंप, कटनी
  • साहिल पिता जेठानंद बाघवानी (21) निवासी सिंधी कैंप, माधवनगर, कटनी
  • अंश पिता किशन गोधवानी (18) निवासी सिंधी कैंप, माधवनगर, कटनी
  • विशाल पिता जेठानंद बाघवानी (26) निवासी सिंधी कैंप, माधवनगर, कटनी
  • दिनेश पिता जेठानंद चेलानी (22) निवासी सिंधी कैंप, माधवनगर, कटनी
  • शाद पिता शहजाद खान (20) निवासी नरेला, दिल्ली

ये भी पढ़ें: श्वानों की आबादी बढ़ने से रोकने को अब प्रशासन चलाएगा अभियान, रोज 40 से 50 को काट रहे

विज्ञापन


बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। 

ये वीडिया भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें