फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में दो बच्चों की मौत: बाइक से टकराकर खुला कार का एयरबैग, उसी में दबकर दम घुटने से बच्ची की गई जान

Sun, 22 Feb 2026 09:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के केसली-टड़ा मार्ग पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से सात वर्षीय बच्ची की जान गई, जबकि चार वर्षीय बालक ने मौके पर दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल पिता को सागर रेफर किया गया, पुलिस जांच जारी है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली-टड़ा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वनदेवी मंदिर के पास एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समनापुर निवासी जाहरसिंह दांगी का परिवार वनदेवी मंदिर में दर्शन कर बोलेरो कार (MP 15 ZB 4094) से वापस लौट रहा था। वहीं, ग्राम जैथारी निवासी सुनील गौड़ (33) अपने 4 वर्षीय बेटे अंशुल के साथ बाइक पर सवार होकर टड़ा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे वनदेवी मंदिर के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- ठगी की नई चाल: 'तुम्हारे पति-बेटे पर मौत का साया', कांग्रेस नेता के घर तंत्र-मंत्र का ढोंग, लाखों ले गई महिला
विज्ञापन


एयरबैग बना मासूम की मौत का कारण
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो की अगली सीट पर बैठी जाहरसिंह की 7 वर्षीय बेटी लेखनी की मौत एयरबैग खुलने के दबाव के कारण हो गई। वहीं, बाइक पर सवार चार वर्षीय अंशुल गौड़ ने भी अपने पिता की आंखों के सामने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायल पिता सागर रेफर
हादसे में बाइक सवार सुनील गौड़ को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से जैथारी और समनापुर गांव में सन्नाटा पसरा है। एक ही पल में दो मासूमों की जान जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें