फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: BJP कार्यकर्ता ने खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे कपि चौबे पर लगाया धमकाने का आरोप, ये रहा मामला

Wed, 08 Jan 2025 06:07 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बीजेपी कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने अपनी शिकायत में खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक और नवागत बीजेपी नेता अरुणोदय चौबे तथा उनके पुत्र यशोवर्धन कपि चौबे के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला भी दिया है।
विज्ञापन
शिकायत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी हुड्डा के भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के पुत्र यशोवर्धन चौबे उर्फ कपि चौबे द्वारा फोन पर धमकाने की शिकायत की है। शक्ति केंद्र टोली के सह संयोजक संतोष तिवारी ने शिकायत के साथ फोन पर धमकी की कॉल रिकार्डिंग भी सौंपी है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने अपनी शिकायत में खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक और नवागत भाजपा नेता अरुणोदय चौबे तथा उनके पुत्र यशोवर्धन कपि चौबे के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला दिया है। एसपी सागर को की गई शिकायत में शिकायतकर्ता संतोष तिवारी द्वारा कहा गया है कि बम्होरी हुड्डा तहसील बांदरी जिला सागर विधानसभा क्षेत्र खुरई का निवासी है, खेती का कार्य करता है। सात जनवरी को शाम 4:50 बजे अनावेदक यशोवर्धन उर्फ कपि चौबे के फोन नंबर 9425452854 से मेरे मोबाइल नंबर 8959850072 पर कॉल आया था।

संतोष ने ज्ञापन में बताया है कि यशोवर्धन चौबे ने फोन पर मेरे और मेरे परिवार व बच्चों के बारे में जानकारी ली और कहने लगा कि तुम गोविंद राजपूत के संबंध में बहुत वीडियो डाल रहे हो, उनसे तुम्हें क्या दिक्कत है। तब मैंने कहा कि मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है और उनके संबंध में वीडियो मैसेज सहज रूप से बिना किसी द्वेष भावना के डालता हूं। तब चौबे ने कहा कि तुम कभी जेल गए हो और धमकाते हुए कहा कि अब तुम्हारी व्यवस्था किए देता हूं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने यशोवर्धन चौबे के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और जान माल की रक्षा करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आए यह तत्व भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को और भाजपा संगठन को नष्ट करने में लगे हैं। यह बात इस घटना से साबित हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें