फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खड़े ट्रॉले से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम से लौटकर घर जाते समय हुआ हादसा

Sun, 02 Nov 2025 03:35 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में डोभी गांव के पास खड़े ट्रॉले से बाइक टकराने पर दो चचेरे भाइयों बबलू ठाकुर और अरुण ठाकुर की मौत हो गई। दोनों तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिलांतर्गत महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रास्ते में खड़ा एक ट्रॉला दो युवाओं की मौत का सबब बन गया। हाइवे पर ग्राम डोभी के पास रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो भाइयों की मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्राले से जा टकराई, हादसे में इनकी बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई वहीं बाइक सवार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आदिवासी छात्रावास की छत से गिरी डिप्रेशन की शिकार छात्रा, मामला हुआ संदिग्ध; स्थिति गंभीर
विज्ञापन


महाराजपुर पुलिस के अनुसार बबलू ठाकुर पिता करण सिंह (30), अरुण ठाकुर पिता हरि राम निवासी (28) दोनों चचेरे भाई निवासी ग्राम इमालिया थाना तेंदुखेड़ा जिला नरसिंहपुर जो देवरी क्षेत्र के ग्राम निरंद्रपुर में एक तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डोभी गांव के पास उनकी बाइक एक खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इसमें बबलू ठाकुर की मौके पर मौत हो गई, वहीं अरुण ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महाराजपुर थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें