फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: धार्मिक स्थल पर बाटियां बनाना पड़ा भारी, मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, 20 घायल

Tue, 27 May 2025 11:34 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घटना सुर्रू गांव के पास नरेन नदी किनारे स्थित हवलदार बाबा के धार्मिक स्थल की है। यहां ग्रामवासी भारत सिंह लोधी का परिवार हर साल की तरह बाटियां बनाने गया था। पीपल के पेड़ के नीचे जब उपले जलाकर बाटियां बनाई जा रही थीं, तभी धुएं से आक्रोशित मधुमक्खियों ने  हमला कर दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में घायल लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के सुर्रू गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक स्थल पर बाटियां बनाना ग्रामीणों को भारी पड़ गया जब जलाए गए उपलों (कंडों) से उठे धुएं के कारण मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना सुर्रू गांव के पास नरेन नदी किनारे स्थित हवलदार बाबा के धार्मिक स्थल की है। यहां ग्रामवासी भारत सिंह लोधी का परिवार हर साल की तरह बाटियां बनाने गया था। पीपल के पेड़ के नीचे जब उपले जलाकर बाटियां बनाई जा रही थीं, तभी धुएं से आक्रोशित मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
विज्ञापन


हमले में 60 वर्षीय चंदन सिंह लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों में कीर्ति लोधी (20), आरती लोधी (22), कमलेश (42), कला बाई लोधी (26), उषारानी लोधी (45), कौशल्या लोधी (26), राजदुलारी (50), श्रीकांत लोधी (12), लवकुश (10), लक्ष्य (5), और रहस्य (3) शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों ने लोगों का पीछा करते हुए गांव तक हमला जारी रखा। घायलों को तुरंत उपचार के लिए खिमलासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर गर्मियों में जब मधुमक्खियों की सक्रियता अधिक होती है।
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें