फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: ऑटो चालक की ईमानदारी ने लौटाई परिवार की खुशियां, कीमती बैग सुरक्षित मिला

Thu, 01 Jan 2026 07:48 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में पुलिस की तत्परता और एक ऑटो चालक की ईमानदारी से भोपाल से आए परिवार का कीमती जेवरात और नकदी से भरा बैग ऑटो में छूटने के बाद कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया, जिससे एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं।
विज्ञापन
ऑटो चालक का सम्मान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले ही दिन सागर पुलिस की तत्परता और एक ऑटो चालक की ईमानदारी ने एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा लीं। भोपाल से आए एक परिवार का सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया था, जिसे पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम ने महज कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ईमानदार ऑटो चालक का सम्मान करते हुए सामान पीड़ित परिवार को सौंपा।

विज्ञापन


चितौरा बेरखेड़ी निवासी कैलाश रजक अपने परिवार के साथ भोपाल से बस द्वारा सागर पहुंचे थे। बस स्टैंड से ऑटो लेकर घर जाते समय वे अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। इस बैग में 5 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और 5,300 रुपये नकद रखे थे। कीमती सामान गुम होने की जानकारी लगते ही परिवार की महिलाएं रोते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं।

ये भी पढ़ें: Maihar News: जैतवारा में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत सामान जब्त
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी लोकेश कुमार सिंहा ने तत्काल उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की। कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक रेखा रजक, महिला आरक्षक उर्मिला और रेडियो आरक्षक राकेश सुलखिया ने तुरंत बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उस ऑटो की पहचान कर ली, जिसमें परिवार सवार था।

पुलिस ने तुरंत ऑटो के फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किए और आम जनता से सहयोग की अपील की। जैसे ही यह जानकारी ऑटो चालक मुकेश मिश्रा तक पहुंची, वे बिना देर किए बैग लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए। चालक ने बताया कि उन्हें बैग में रखे सामान की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में एएसपी ने ऑटो चालक मुकेश मिश्रा की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया। वहीं सुरक्षित बैग वापस पाकर रजक परिवार ने पुलिस प्रशासन और ऑटो चालक का हृदय से आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें