फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: गहने साफ करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के गहने पार, वारदात के बाद बदमाश फरार

Sat, 25 May 2024 10:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री वार्ड की रहने वाली बुजुर्ग महिला को गुरुवार दोपहर दो बदमाश गहने साफ करने का झांसा देकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामले में बुजुर्ग महिला रानीदेवी पति अशोक कुमार निवासी शास्त्री वार्ड ने बताया कि वह घर में थी। तभी दो युवक घर आए, जिनकी उम्र करीब 30-35 साल होगी। वे बोले कि सोने-चांदी के गहने और पीतल के बर्तन साफ करते हैं। उन्हें पीतल का लोटा दिया तो उन्होंने साफ करके दे दिया। जिसके बाद चांदी का सिक्का दिया, वह भी साफ कर दिया। तभी बदमाश बोले कि तीन पाउडर अलग-अलग हैं। लाल वाले पाउडर से सोने के गहने साफ करते हैं। उनकी बातों में आकर दो मंगलसूत्र साफ करने दिए जो उन्होंने बर्तन में डाले और पानी गर्म करने का बोला।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने मंगलसूत्र गायब कर दिए और घर से भाग गए। जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस मामले में वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कैमरों में संदिग्ध नजर आए हैं। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है, कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें