फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: 30 वर्षीय युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या, दामाद ने दिया घटना को अंजाम; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 May 2024 09:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी वार्ड में 30 वर्षीय युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या उसके रिश्ते के दामाद ने कर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय राजपूत एवं नई बस्ती चौकी प्रभारी पीयूष साहू जवानों के साथ रात में मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
30 वर्षीय युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी अनुसार 30 वर्षीय अरविंद पिता भूरेलाल अहिरवार निवासी इंदिरा गांधी वार्ड अपने रिश्ते के दामाद के साथ भंडारे से रात में लौटा था। इंदिरा गांधी वार्ड नई बस्ती में किसी बात को लेकर दामाद ससुर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ते के दामाद ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे ससुर की घटना स्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को मोर्चरी रूम में रखवाया गया। वहीं जांच के लिए सागर से एफएसएल टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें