फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: टमाटर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक की मौत; एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 01 Jun 2024 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: जिले के बांदरी थाना अंतर्गत NH44 पर तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों टक्कर मार दी। चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
सड़क हादसे में पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की ग्राम मौठी निवासी भाईसाहब सिंह राजपूत और गंदर्व सिंह राजपूत अपनी मोटर साइकिल से अपने ग्राम से बादरी जा रहे थे। नेशनल हाईवे 44 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आने से भाईसाहब सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं गंदर्व सिंह राजपूत को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक सवारों को कुचलने के बाद टमाटर से भरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बाइक सवारों की मौत पर बांदरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें